Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज के काफिले में घुसी काली गाड़ी, मंत्री की कार को मारी टक्कर

चंडीगढ़ | हरियाणा के परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पड़ाव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक काले रंग की कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंत्री के काफिले में घुसकर सीधे उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा अचानक हुआ, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में मंत्री अनिल विज को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री अनिल विज के आगे और पीछे सुरक्षा वाहनों का पूरा काफिला चल रहा था। इसी दौरान एक काली कार तेज रफ्तार में काफिले के बीच आ गई और विज की कार से टकरा गई। टक्कर होते ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी और कमांडो तुरंत सतर्क हो गए। उन्होंने मौके पर ही कार को घेर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कार चला रहा व्यक्ति हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में तैनात कर्मी है। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि चालक गलती से काफिले में घुसा या इसके पीछे कोई लापरवाही अथवा अन्य कारण थे।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। काफिले की सुरक्षा व्यवस्था, वाहन की गति और चालक की भूमिका को लेकर भी जांच के बिंदु तय किए गए हैं।

फिलहाल मंत्री अनिल विज सुरक्षित हैं और उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.