Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काउंसलिंग में देरी का असर: बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा अब अप्रैल 2026 मे

Mandi, Dharamveer-:सरदार पटेल यूनिवर्सिटी से संबद्ध बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा को अप्रैल 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया में हुई देरी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि नए दाखिला लेने वाले छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

इस वर्ष सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया असामान्य रूप से लंबी चली। बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने के कारण काउंसलिंग की शर्तों में ढील दी गई और इसकी अंतिम तिथि को कई बार आगे बढ़ाया गया। नतीजतन, काउंसलिंग की प्रक्रिया नवंबर महीने के अंत तक जारी रही। इसके बावजूद कुल 1700 बीएड सीटों में से 1420 सीटें ही काउंसलिंग के माध्यम से भरी जा सकीं।यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, अभी भी लगभग 280 सीटें खाली रह गई हैं। हालांकि, मैनेजमेंट कोटे के तहत करीब 200 सीटें भरे जाने का अनुमान है। ऐसे में इस सत्र में कुल मिलाकर 90 से 95 प्रतिशत सीटों के भरने की संभावना जताई जा रही है। इससे यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों को कुछ हद तक राहत मिली है।

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के वाइस चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और सभी कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग में हुई देरी के कारण कई छात्र देर से दाखिला ले पाए, जिससे उनके लिए निर्धारित समय में सिलेबस पूरा करना मुश्किल हो सकता था।इसी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ने बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा को अप्रैल 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह स्थगन केवल फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए लागू होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिले और उन्हें किसी प्रकार की शैक्षणिक परेशानी का सामना न करना पड़े।


“काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी के चलते फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा को अप्रैल 2026 तक स्थगित किया गया है, ताकि सभी छात्रों को तैयारी का पूरा अवसर मिल सके।”



— प्रो. ललित कुमार अवस्थी, वाइस चांसलर, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.