Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोबाइल ऐप से हुई वाहनों की पासिंग,अब आरटीओ कार्यालयों के चक्कर खत्म

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में वाहनों की पासिंग प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। अब प्रदेश में वाहनों की पासिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही है, जिससे वाहन मालिकों को बार-बार आरटीओ कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह नई व्यवस्था हाल ही में प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों के माध्यम से शुरू की गई है और इसे तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

जहां हो रही होगी पासिंग वहां के सिर्फ 500 मीटर एरिया में ही

पहली बार ऐसा हुआ है कि वाहनों की पासिंग के लिए पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्रणाली के जरिए पूरी की जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा विकसित यह विशेष मोबाइल ऐप केवल उस स्थान के 500 मीटर के दायरे में ही काम करता है, जहां वाहन की पासिंग होनी होती है। यदि मोबाइल फोन इस निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाता है, तो ऐप स्वतः काम करना बंद कर देता है। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया गया है कि पासिंग न तो किसी अन्य स्थान पर हो सके और न ही किसी व्यक्ति विशेष के पास जाकर की जाए। साथ ही, ऐप के जरिए एमवीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) की लोकेशन भी ट्रैक की जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।

पहले वाहन पासिंग की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल थी। वाहन मालिक को ऑनलाइन आवेदन के बाद एक फाइल तैयार करनी पड़ती थी, जिसे मौके पर एमवीआई को दिखाया जाता था। एमवीआई के हस्ताक्षर के बाद यह फाइल आरटीओ कार्यालय ले जानी पड़ती थी, जहां अंतिम मंजूरी मिलती थी। इस प्रक्रिया में समय भी अधिक लगता था और कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे।नई व्यवस्था के तहत अब एमवीआई मोबाइल ऐप के माध्यम से वाहन का पूरा निरीक्षण करता है। वाहन की फोटो, तकनीकी विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां उसी समय ऐप में अपलोड कर दी जाती हैं। यह पूरा डाटा तुरंत आरटीओ कार्यालय तक ऑनलाइन पहुंच जाता है, जहां से बिना देरी के पासिंग की मंजूरी मिल जाती है। इससे वाहन मालिकों का समय और पैसा दोनों बच रहा है।हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल आरटीओ कार्यालयों के माध्यम से होने वाली पासिंग के लिए लागू की गई है। एसडीएम कार्यालयों के स्तर पर अभी भी पुरानी प्रक्रिया ही अपनाई जा रही है, लेकिन परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि वहां भी जल्द ही इस नई तकनीक को लागू किया जाएगा।

आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि मोबाइल ऐप के जरिए वाहनों की पासिंग पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। इससे न केवल आम लोगों को सुविधा मिली है, बल्कि विभागीय कर्मचारियों का कार्यभार भी कम हुआ है। नई तकनीक से व्यवस्था अधिक सुचारु, तेज और भरोसेमंद बनी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले 10 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Summer express,हिसार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये...

फरीदाबाद पुलिस के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना परिसर स्थित सरकारी मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियारों के गायब होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते...

पहाड़ी माता मंदिर आभूषण प्रकरण में कार्रवाई तेज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त आभूषणों से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच अब पुलिस कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पहले स्वर्ण मंदिर के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर से जुड़े प्रकरण में लोहारू थाना पुलिस ने देर रात मंदिर...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के काफिले से अस्पताल पहुंचाए गए युवक की पीजीआई में मौत, परिजनों ने दान की आंखें

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ कालवा (सूरजगढ़) निवासी अमित सैनी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.