Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा से आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार अभियान, चार जोन बनाकर नियुक्त किए जिलाध्यक्ष

Kangra, Rahul-:हिमाचल प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में आम आदमी पार्टी ने कांगड़ा जिले से बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए जिले को चार जोन में विभाजित करने की घोषणा की। धर्मशाला में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उन्होंने देहरा, पालमपुर, नूरपुर और कांगड़ा जोन के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्षों की तैनाती की जानकारी दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए ऋतुराज झा ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सत्ता का अदला-बदली होती रही है, लेकिन दोनों ही दलों ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के बजाय केवल लूट की राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों—जंगल, जमीन और जल—का लगातार दोहन किया है, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ऋतुराज झा ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि आपदा के दौरान नदियों में बहती इमारती लकड़ी ने सरकारी दावों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि लकड़ी स्लीपर्स में बंधी हुई थी, जिससे साफ जाहिर होता है कि अवैध कटान और तस्करी लंबे समय से चल रही है और इसमें सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हिमाचल की जनता अब विकल्प चाहती है और आम आदमी पार्टी एक ईमानदार और जमीनी विकल्प बनकर उभर रही है। इसी उद्देश्य से पार्टी अब पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच बनाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को राजनीति से जोड़ा जा सके और उनकी समस्याओं को सीधे मंच पर उठाया जा सके।ऋतुराज झा ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी का यह संगठन विस्तार अभियान प्रदेश की राजनीति में एक नया बदलाव लाएगा और आने वाले समय में पार्टी हिमाचल में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.