Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

497 कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाएगी यूथ कांग्रेस

केंद्र के खिलाफ यूथ कांग्रेस  प्रदर्शन के साथ करेगी जॉब फेयर का आयोजन

Kangra, Rahul-:हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस ने आगामी 90 दिनों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के तहत संगठन युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन, जनजागरण अभियान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देगा। यह जानकारी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी ज्योतिष एचएम ने बुधवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

ज्योतिष एचएम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को हिमाचल प्रदेश में भी तेज किया जाएगा। यूथ कांग्रेस इस अभियान को जिला और बूथ स्तर तक पहुंचाएगी, ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा योजना के नाम में बदलाव की तैयारी की जा रही है, जिसका युवा कांग्रेस विरोध करेगी। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 90 दिन के एजेंडे में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ-साथ युवाओं के हित से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी शामिल हैं।

रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए ज्योतिष एचएम ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल आंदोलन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। देश के विभिन्न राज्यों में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित जॉब फेयर के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। इसी तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश में भी जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रस्तावित जॉब फेयर में 497 कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवा कांग्रेस का लक्ष्य है कि आने वाले 90 दिनों में युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उन्हें रोजगार और अधिकार दोनों दिलाए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.