Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम योगी का दावा: यूपी में कोडीन सिरप से मौत नहीं

लखनऊ I उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में विपक्ष द्वारा लगाए गए नकली दवाओं और कोडीन सिरप से मौतों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य सरकार के संज्ञान में ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं या कोडीन सिरप के सेवन से किसी की मौत हुई हो।

विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जब बिना ठोस तथ्यों के किसी मुद्दे को उठाया जाता है, तो “चोर की दाढ़ी में तिनका” वाली कहावत स्वतः याद आ जाती है।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप का उत्पादन नहीं होता है। राज्य में केवल इसके भंडारण और थोक आपूर्ति का कार्य होता है, जबकि इसका निर्माण हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिन मौतों की चर्चा हो रही है, वे अन्य राज्यों से संबंधित हैं और तमिलनाडु में निर्मित सिरप से जुड़ी थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोडीन सिरप को अवैध रूप से दूसरे राज्यों और देशों में भेजने के मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार ने इन मामलों में अदालतों में अपना पक्ष मजबूती से रखा है और जांच एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) नियमित रूप से छापेमारी करता है और दोषी कंपनियों व व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 79 मामले दर्ज किए गए हैं, 225 लोगों को नामजद किया गया है और 78 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा 134 फर्मों पर छापेमारी की गई है।

सीएम योगी ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लेन-देन की जांच एसटीएफ कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कोडीन सिरप से जुड़े सबसे बड़े थोक विक्रेता को एसटीएफ ने पहली बार 2016 में गिरफ्तार किया था, जब प्रदेश में सपा की सरकार थी और उसी दौरान उसे लाइसेंस जारी किया गया था।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोडीन सिरप जैसी दवाओं का सेवन बिना चिकित्सकीय सलाह के नहीं किया जाना चाहिए, खासकर बच्चों द्वारा। आमतौर पर यह सिरप डॉक्टर खांसी के इलाज के लिए सीमित मात्रा में ही लिखते हैं।

सदन को आश्वस्त करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का डंडा पूरी ताकत से चलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.