Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी टैक्सी लूट कांड: आरोपितों से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

रेवाड़ी I रेवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने टैक्सी चालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान पिस्टल, कारतूस, हथकड़ी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर की रात दो युवक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ निवासी संजय की टैक्सी किराये पर लेकर जयपुर जाने के बहाने निकले थे। रास्ते में बावल के बनीपुर चौक पर दोनों ने पेशाब का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और चालक संजय की जांघ में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी उसे शहर के सर्कुलर रोड पर फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया और अजमेर निवासी देवांशु तथा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल, 89 जिंदा कारतूस, वेव ब्लॉकर, जीपीएस डिटेक्टर, मोबाइल फोन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने खुलासा किया कि हथियार उन्हें मेरठ निवासी बंटी ने उपलब्ध कराए थे। इसके बाद सीआईए टीम ने बंटी को भी गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपितों से कुल 5 देसी पिस्टल, 250 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, 22 मैगजीन स्प्रिंग, एक बैरल स्प्रिंग, एक बैग, एक आईफोन, 6 वॉकी-टॉकी सेट, 5 वॉकी-टॉकी चार्जर, 5 अडैप्टर, एक पैकेट दस्ताने, एक दूरबीन, 2 पावर अडैप्टर, 3 खाली कारतूस डिब्बे और एक हथकड़ी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.