Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में टैंकर हादसा : मदरसे जा रही मासूम बच्ची की मौत

फरीदाबाद I फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में पांच साल की बच्ची की जान चली गई। मस्जिद चौक के पास मदरसे जा रही बच्ची पानी के टैंकर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी निवासी अशफाक की पांच वर्षीय बेटी रोजाना की तरह सोमवार सुबह पैदल मदरसे पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह मस्जिद चौक के पास पहुंची, तभी पीछे की ओर बैक कर रहे पानी के टैंकर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर का पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

मृत बच्ची के पिता अशफाक नेहरू कॉलोनी में एक छोटा ढाबा चलाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित टैंकर चालक रोजाना ट्रैक्टर से जुड़े दो पानी के टैंकरों के साथ इसी स्थान पर खड़ा होकर कॉलोनी में पानी की सप्लाई करता था।

पुलिसकर्मी राजपाल ने बताया कि अस्पताल से बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक की लापरवाही सहित हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले 10 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Summer express,हिसार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये...

फरीदाबाद पुलिस के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना परिसर स्थित सरकारी मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियारों के गायब होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते...

पहाड़ी माता मंदिर आभूषण प्रकरण में कार्रवाई तेज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त आभूषणों से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच अब पुलिस कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पहले स्वर्ण मंदिर के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर से जुड़े प्रकरण में लोहारू थाना पुलिस ने देर रात मंदिर...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के काफिले से अस्पताल पहुंचाए गए युवक की पीजीआई में मौत, परिजनों ने दान की आंखें

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ कालवा (सूरजगढ़) निवासी अमित सैनी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.