Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल सफाई कर्मियों के समर्थन में विधानसभा में गरजे विधायक आदित्य सुरजेवाला

कैथल I कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में कैथल सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों की बदहाल स्थिति को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि कैथल नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले दो महीनों से अपनी जायज़ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है।

सुरजेवाला ने सदन में सरकार को घेरते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में कैथल में एक भी स्थायी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं की गई। चुनावों के दौरान ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक उस वादे पर अमल नहीं हुआ, जिससे सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर साफ नजर आता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के टेंडर दिए जा रहे हैं, जबकि सफाई कर्मचारियों को इतना भी वेतन नहीं मिल रहा कि वे अपने परिवार का गुजारा कर सकें। सफाई कर्मियों की मेहनत और सेवाओं का कोई उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा, जो सरासर अन्याय है।

कांग्रेस विधायक ने सरकार से मांग की कि ठेकेदारी प्रथा को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। साथ ही पहले हटाए गए 160 सफाई कर्मचारियों को तुरंत बहाल कर उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने और वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करने की भी मांग की।

आदित्य सुरजेवाला ने बताया कि कैथल में सफाई कर्मचारी लंबे समय से ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ और स्थायी भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में नगर परिषद कार्यालय के बाहर हुए धरना-प्रदर्शन में उन्होंने स्वयं भाग लेकर कर्मचारियों का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा कि यह नीति कर्मचारियों के शोषण पर आधारित है और इसमें जल्द बदलाव किया जाना जरूरी है, ताकि सफाई कर्मचारियों को उनका हक और सम्मान मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.