Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्योहारों के मद्देनज़र पंजाब में सुरक्षा कड़ी, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

जालंधर। क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनज़र पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आगामी दिनों में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ नियमित ऑनलाइन बैठकें की जाएंगी, ताकि पुलिस बल को हर स्तर पर अलर्ट और सक्रिय रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर और तरनतारन—पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि धुंध के मौसम में सीमा पार से देश व समाज विरोधी तत्वों द्वारा गतिविधियां तेज किए जाने की आशंका बढ़ जाती है।

डीजीपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नाइट डोमिनेंस ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों को यह स्पष्ट संदेश जाए कि पुलिस की मजबूत मौजूदगी जमीनी स्तर पर बनी हुई है। इसके साथ ही राज्य में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है, विशेषकर जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सख्ती से तलाशी ली जा रही है।

पंजाब पुलिस पहले से ही सीमावर्ती इलाकों में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस की भूमिका निभा रही है। इन क्षेत्रों में स्थापित पुलिस नाकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। धुंध के मौसम को देखते हुए डीजीपी ने जनवरी और फरवरी माह के दौरान भी सीमा से सटे सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही, इन क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.