Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 5 दिनों तक घनी धुंध का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सतर्क

चंडीगढ़ | पूरे पंजाब में घनी धुंध ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने अगले 3 से 5 दिनों के लिए “बहुत घनी धुंध” को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने विशेष रूप से अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला जिलों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब का मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 25.4°C और न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 5°C दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5°C अधिक रहा, जबकि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7°C अधिक दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5°C और न्यूनतम 9.6°C रिकॉर्ड किया गया। ट्राईसिटी क्षेत्र (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में अगले चार दिनों तक हल्के बादल और घनी धुंध के बने रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि धुंध के कारण सड़कों, हाईवे, रेलवे और हवाई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चलाते समय लोग अतिरिक्त सतर्क रहें, क्योंकि दृश्यता कम होने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे ताज़ा मौसम अपडेट नियमित रूप से लेते रहें और आवश्यकता पड़ने पर यात्रा की योजना में बदलाव करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.