Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में सनसनी: देवर ने भाभी की चाकू मारकर की हत्या

भिवानी | हरियाणा के भिवानी शहर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हनुमान गेट इलाके में एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और इसके बाद खुदकुशी का प्रयास भी किया। वारदात दिनदहाड़े घर के अंदर अंजाम दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 39 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बबीता का रिश्ते में देवर लगता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला की मौके पर ही हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने अपना सिर दीवार से पटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू में लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरोपी को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मनीष वालिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.