Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने वर्ल्ड कप स्वर्ण पदक विजेता नूपुर को ₹10 लाख नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने पर विश्वविद्यालय ने किया विशेष अभिनंदन समारोह

Chandigarh, 24 December-:सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने वर्ल्ड कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाली और विश्वविद्यालय की ब्रांड एंबेसडर नूपुर को ₹10 लाख की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 20 नवंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई थी। वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड बॉक्सिंग के सहयोग से किया गया, जिसमें 18 देशों के 130 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच नूपुर ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में नूपुर को ₹10 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीजीसी यूनिवर्सिटी,मोहाली के  चांसलर एवं ‘फादर ऑफ एजुकेशन’ स. रशपाल सिंह धालीवाल, माननीय प्रबंध निदेशक  अर्श धालीवाल, डीसीपीडी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुशील पराशर, सीनियर स्पोर्ट्स डायरेक्टर  सतीश के. सरहदी तथा हेड स्पोर्ट्स  लवदीप मान उपस्थित रहे।

माननीय चांसलर एवं ‘फादर ऑफ एजुकेशन’ स. रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि नूपुर की उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में नूपुर विश्वविद्यालय के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं और देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। माननीय प्रबंध निदेशक  अर्श धालीवाल ने कहा कि वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतना राष्ट्रीय गौरव का क्षण है और यह सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नूपुर की खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली खेल विकास, आधुनिक अधोसंरचना और खिलाड़ी-केंद्रित पहलों के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के अपने मिशन पर निरंतर कार्य कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.