Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के यात्रियों को राहत: सिवानी में हरिद्वार एक्सप्रेस, आदमपुर में गोरखधाम ठहराव

हिसार। हरियाणा के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस के नए ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सिवानी और मंडी आदमपुर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस अब सिवानी स्टेशन पर भी रुकेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12555/12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव मंडी आदमपुर स्टेशन पर स्वीकृत किया गया है। मंगलवार को रेल मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक मंजूरी जारी की गई।

बताया जा रहा है कि आदमपुर और सिवानी क्षेत्र की जनता, सामाजिक संगठनों और रेल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से काफी समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही थी। अब रेलवे के इस फैसले से क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

रेल अधिकारियों का कहना है कि मंडी आदमपुर में गोरखधाम एक्सप्रेस के रुकने से पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। वहीं, सिवानी में बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव से धार्मिक नगरी हरिद्वार तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

गौरतलब है कि बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती है। यह ट्रेन बीकानेर जंक्शन से रवाना होकर हिसार, भिवानी, पानीपत और अंबाला होते हुए हरिद्वार पहुंचती है। नए ठहराव के बाद सिवानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.