Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1500 करोड़ के वर्क स्लिप घोटाले पर सख्त हुए CM, नौ जिलों से मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़। हरियाणा श्रम विभाग में सामने आए करीब 1500 करोड़ रुपये के वर्क स्लिप घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के शेष नौ जिलों से भी जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। सभी रिपोर्टें आने के बाद पूरे प्रकरण की विशेष जांच कराए जाने या उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस कथित घोटाले में श्रम मंत्री अनिल विज स्वयं व्हीसल ब्लोअर की भूमिका में सामने आए हैं। उन्होंने न केवल मुख्यमंत्री को जांच की मांग को लेकर पत्र लिखा, बल्कि 13 जिलों की विस्तृत जांच रिपोर्ट भी भेजी है। अनिल विज के निर्देश पर करीब चार महीने पहले जांच प्रक्रिया शुरू की गई थी।

जांच के दौरान करनाल, रेवाड़ी, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, पंचकूला, सिरसा और कैथल जिलों में कुल 5,99,758 वर्क स्लिप की जांच की गई। इनमें से मात्र 53,249 वर्क स्लिप वैध पाई गईं, जबकि 5,46,509 वर्क स्लिप अवैध निकलीं।

इसी तरह 2,21,517 श्रमिक पंजीकरणों की जांच में केवल 14,240 श्रमिक पात्र पाए गए, जबकि 1,93,756 पंजीकरण फर्जी साबित हुए। फिलहाल प्रदेश के नौ जिलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को शेष जिलों से भी रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.