नई दिल्ली। आज से नए वर्ष की औपचारिक शुरुआत हो गई है। साल 2026 का लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं संदेशों के माध्यम से दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नववर्ष की पहली सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर लोगों को 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नए साल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सभी के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। आपके सभी प्रयास सफल हों और आप जो भी करें, उसमें आपको संतोष मिले। हमारे समाज में शांति और खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है।”
प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां देना शुरू कर दिया है।