Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट, दिसंबर में छठी बार रिकॉर्ड कम बारिश, 6 जनवरी तक मौसम रहेगा शुष्क

Shimla, Sanju-:प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गत 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, लंबी अवधि से जारी सूखे का क्रम टूटा है, लेकिन दिसंबर 2025 में केवल 1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो 1902 के बाद अब तक छठी बार सबसे कम रिकॉर्ड है। आगामी 6 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

गत 24 घंटे का मौसम विवरण:

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा में हल्की बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी देखी गई। कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई, जबकि कुफरी में हल्के बर्फ के फाहे गिरे। चंबा के जोत में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। कसौली में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश के कई मैदानी और पर्वतीय इलाकों में सुबह कोहरा देखा गया, जिनमें बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, पांवटा साहिब और ऊना शामिल हैं। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बजौरा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा, शिमला में 10 डिग्री, सोलन और हमीरपुर में लगभग 16 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

आगामी मौसम और शीतलहर अलर्ट:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो दिनों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में न्यूनतम तापमान काफी कम रहेगा। शीतलहर के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश भर में आगामी 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

रिकॉर्ड बारिश:

गत वर्ष दिसंबर 2025 में लाहौल-स्पीति में केवल 1 मिमी बारिश हुई, जो अब तक के आंकड़ों में दिसंबर महीने में छठी सबसे कम बारिश मानी जा रही है। इससे पहले 1902, 1907, 1925, 1939 और 1993 में इस तरह की न्यूनतम बारिश दर्ज हुई थी।

संदीप शर्मा, मौसम वैज्ञानिक – “बर्फबारी और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के लोगों को आगामी दिनों में शीतलहर और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.