Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नादौन में भव्य स्वागत, गूगा धाम और वैकुंड धाम का उद्घाटन

Hamirpur, Arvind -:मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू का नादौन पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गूगा धाम और वैकुंड धाम का उद्घाटन किया और नादान बस अड्डे के समीप तैयार इंद्रपाल चौक का भी लोकार्पण किया।सुबह धुंध के कारण मुख्यमंत्री के नादौन पहुंचने का समय बदल गया था, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें जोरदार अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद और नगर परिषद नादान के अध्यक्ष शमी सोनी भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नादौन के विधायक बनने के बाद उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला। उन्होंने बताया कि सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के धाम स्थापित कर रही है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से वैकुंड धाम का निर्माण किया गया है और अब इसका रखरखाव पंचायत स्वयं करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय लोगों की सुविधा और धार्मिक स्थलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई है.इस अवसर पर उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इन स्थलों का सही उपयोग करें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.