Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर जल संकट: पाइपलाइन फूटी, दूषित पानी से निगम की पोल खुली

इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से 20 लोगों की मौत के बाद भी नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि सुधार के नाम पर की जा रही कार्रवाई भी निगम की लापरवाही को उजागर कर रही है। बुधवार को जल वितरण लाइन की जिस ‘टेस्टिंग’ को व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम बताया गया था, उसी दौरान बड़ी चूक सामने आ गई।

लाइन की जांच के लिए जैसे ही क्लोरीनयुक्त पानी छोड़ा गया, पाइपलाइन तेज दबाव नहीं झेल पाई और फूट गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के घरों और दुकानों में घुस गया। स्थिति बिगड़ती देख निगम को आनन-फानन में जल आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उल्टी-दस्त से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही लाइन दुरुस्त करने का दावा किया था। जिस स्थान पर बुधवार को पाइपलाइन फूटी, वहां पहले खुदाई कर काम किया गया था, लेकिन पाइप को सही ढंग से जोड़े बिना ही गड्ढा भर दिया गया। दबाव के साथ पानी छोड़े जाने पर यह लापरवाही खुलकर सामने आ गई।

इस बीच दूषित पेयजल को लेकर एक और गंभीर तथ्य सामने आया है। भागीरथपुरा के पानी में पाए गए कोलिफॉर्म बैक्टीरिया का खतरा केवल इसी क्षेत्र तक सीमित नहीं है। पिछले साल फरवरी में शहर की पॉश शालीमार टाउनशिप में सप्लाई होने वाले नर्मदा जल में भी यही बैक्टीरिया मिला था। उस समय टाउनशिप में 100 से अधिक लोग बीमार पड़े थे और बाद में रहवासी संघ को पानी की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर डलवाना पड़ा था। शालीमार टाउनशिप में करीब एक हजार परिवार निवास करते हैं, जिससे स्पष्ट है कि नगर निगम कई इलाकों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रहा है।

24 नए मरीज, लोगों में दहशत कायम

बुधवार को भागीरथपुरा क्षेत्र में उल्टी-दस्त के 24 नए मरीज सामने आए। अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। दूषित पानी का असर कृष्णबाग कॉलोनी तक पहुंच गया, जहां 14 माह की जुड़वां बच्चियों ऋद्धि और सिद्धि को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों के अनुसार पूरे इलाके में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।

विपक्ष का आरोप, खुद लड़नी होगी साफ पानी की लड़ाई

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। कई क्षेत्रों से ड्रेनेज मिले पानी की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, साफ पानी के लिए जनता को खुद संघर्ष करना होगा।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दूषित पानी से एक भी व्यक्ति की मौत अत्यंत दुखद है। प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आंकड़े तय कर रहा है, लेकिन यह अंतिम नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भागीरथपुरा क्षेत्र में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें नगर निगम के मृत्यु पंजीयन रिकॉर्ड के आधार पर राज्य सरकार की ओर से राहत राशि दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.