Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में गैंगवार, करनाल के युवक वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या

करनाल  | अमेरिका के इंडियाना राज्य में आपसी गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें हरियाणा के करनाल जिले के सांभी गांव निवासी वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद भारतीय मूल के युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं भारत में भी परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र का संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। हत्या के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। पोस्ट में बालजोत सिंह नामक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने अपने साथी जस्सा के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। साथ ही, पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खुले तौर पर चुनौती देते हुए आगे भी हमले करने की धमकी दी गई है।

बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है और पहले वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। बाद में आपसी मतभेदों के चलते उसने अलग होकर अपना स्वतंत्र गिरोह खड़ा कर लिया। रोहित गोदारा गैंग का नेटवर्क भारत के अलावा कनाडा, अजरबैजान और अन्य देशों तक फैला हुआ बताया जाता है, जहां उसके कई सहयोगी सक्रिय हैं।

घटना के बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। हत्या के पीछे गैंगवार और आपसी रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं, भारतीय एजेंसियां भी इस मामले से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और गैंग गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। करनाल के सांभी गांव में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.