Facebook-f Youtube X-twitter

गौरव गौतम ने पलवल के खिलाड़ियों को किया राष्ट्रीय सम्मानित

पलवल |  हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज लोकनिर्माण विभाग पलवल के विश्राम गृह में आयोजित समारोह में राष्ट्रिय नेटबॉल फास्ट फाइव प्रतियोगिता सहित अन्य खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले पलवल जिला के 20 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के प्रधान हरिओम कौशिक भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर अब “वीबी जी रामजी” करने पर कांग्रेस विरोध कर रही है। गौरव गौतम ने कहा, “पहले यह योजना जवाहरलाल नेहरू के नाम पर थी, अब इसे भगवान राम के नाम पर किया गया है। कांग्रेस को राम नाम से दिक्कत है। इन्हें रामजी वालों ने ही घर बैठाया है। कांग्रेस मुद्दा हीन और नेतृत्वहीन पार्टी है, जो झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाहती है। यही उनकी मानसिकता है।”

गौरव गौतम ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और प्रदेश सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के सौंदर्यकरण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार, पलवल जिला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जी राम जी योजना के तहत गांवों का समग्र विकास होगा और योजना के अंतर्गत गांवों में खेल स्टेडियमों का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने पलवल जिला के युवाओं से आग्रह किया कि वे खेलों में भाग लें और हरियाणा का नाम देशभर में रोशन करें।

इस अवसर पर हरिओम कौशिक, प्रधान हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन ने भी पलवल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और बताया कि नेटबॉल फास्ट फाइव प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.