Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में एग्रीस्टैक फार्मर आईडी से जुड़ेगी सभी सरकारी योजनाएं

गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अब एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में केंद्र और राज्य सरकार की सभी कृषि संबंधी योजनाएं इसी डिजिटल पहचान के माध्यम से लागू की जाएंगी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी का उद्देश्य किसानों की पहचान को सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी सुविधाओं का सीधा व पारदर्शी लाभ प्रदान करना है।

उपायुक्त ने कहा कि बैंक ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल क्षतिपूर्ति, खाद-बीज वितरण और विभिन्न कृषि अनुदान योजनाओं का लाभ अब केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी गांवों में विभागीय टीमों द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में किसानों को योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है और मौके पर ही फार्मर आईडी बनाने की सुविधा दी जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, एग्रीस्टैक फार्मर आईडी से न केवल योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा, बल्कि फर्जी लाभार्थियों पर भी रोक लगेगी। इससे सरकारी संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और वास्तविक किसानों तक सहायता पहुंच सकेगी।

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), पिछली फसल का विवरण, ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पंजीकरण की प्रति या जमीन से संबंधित फर्द साथ लाना अनिवार्य है। किसान चाहें तो स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.