Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

गुरुग्राम। मानेसर स्थित एक निजी मोबाइल फोन पार्ट्स निर्माण कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के इलंगाई गांव निवासी सुद्दू कुमार के रूप में हुई है। वह कंपनी परिसर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुद्दू कुमार पिछले डेढ़ महीने से गुरुग्राम के कांकरौला गांव में किराये पर रह रहा था और ठेकेदार के माध्यम से मानेसर की उक्त कंपनी में काम कर रहा था। उसके साथ उसका छोटा भाई भी रहता है। परिजनों ने बताया कि सुद्दू की शुक्रवार रात नाइट शिफ्ट थी और वह ड्यूटी पर गया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे कंपनी के सुपरवाइजर ने परिवार को सूचना दी कि सुद्दू कंपनी परिसर में छत से नीचे गिरा हुआ मिला है।

कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि कंपनी में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित था, इसलिए सुद्दू मोबाइल घर पर ही छोड़कर जाता था। उसे यह जानकारी नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। सुद्दू कंपनी की दूसरी या तीसरी मंजिल पर कार्यरत था।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या किसी कारणवश छत से नीचे गिर गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.