Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोडवेज बस में यात्री से कथित दुर्व्यवहार, मुख्यमंत्री से की शिकायत

टोहाना। हरियाणा रोडवेज की बस में यात्री से कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। टोहाना से रतिया-फतेहाबाद रूट पर सफर कर रहे एक यात्री ने बस कंडक्टर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज समेत संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता संजीव सिंगला ने बताया कि वह रतिया जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुआ था। बस में मौजूद कंडक्टर कर्मवीर से उसने पूछा कि बस भुना होते हुए फतेहाबाद जाएगी या सीधे रतिया होकर। आरोप है कि कंडक्टर ने इस सवाल का स्पष्ट जवाब देने के बजाय सिर्फ सिर हिलाकर प्रतिक्रिया दी।

संजीव सिंगला का कहना है कि जब उन्होंने दोबारा जानकारी लेने की कोशिश की तो कंडक्टर ने कथित तौर पर रूखे लहजे में कहा कि बोर्ड पर लिखा है, क्या दिखाई नहीं देता। यात्री के अनुसार, जब उन्होंने विनम्रता से बात करने की बात कही तो कंडक्टर ने कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और बस से उतारने की धमकी दी।

यात्री ने आरोप लगाया कि जब वरिष्ठ नागरिकों से इस तरह का व्यवहार किया जाता है, तो आम यात्रियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, डीसी फतेहाबाद, ट्रांसपोर्ट मैनेजर और टोहाना डिपो इंचार्ज को लिखित शिकायत भेजी है।

वहीं, कंडक्टर कर्मवीर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने बस के रूट की जानकारी दी थी, संभव है यात्री को सुनाई न दिया हो। उन्होंने बताया कि बाद में यात्री ने उन्हें शिकायत की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यात्री को किसी बात से ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगने को तैयार हैं।

इस मामले पर अड्डा इंचार्ज सुरेश दहिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और यदि कंडक्टर दोषी पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.