Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेवड़ा CRPF केंद्र में रोजगार मेला, 71 युवाओं को मिली नौकरी

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार संकल्प सिद्धि अभियान को धरातल पर उतारते हुए शनिवार को सोनीपत के खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 71 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित 18वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का हिस्सा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रिमोट बटन दबाकर देश के 45 अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेलों का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत पूरे देश में 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें करीब 8 हजार महिलाएं भी शामिल रहीं।

खेवड़ा सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में आयोजित इस रोजगार मेले में मुख्य रूप से अर्धसैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार रोजगार सृजन, तकनीक के उपयोग, नवाचार और नागरिक-केंद्रित विकास पर निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नवनियुक्त युवाओं को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पोर्टल पर 1588 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध हैं, जो कर्मचारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन में दक्ष बनाएंगे और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने अनुशासित और सफल आयोजन के लिए सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र सोनीपत की सराहना भी की।

रोजगार मेले के दौरान मोहन, प्रवीण, आकाश, उज्जवल, भीमसेन, पंकज, मोहित ठाकुर, दिव्या कुमारी, विभा पांचाल, अमन कुमार, सचिन, सतपाल, अंकुश सहित अन्य चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना से बिजेंद्र मलिक, तरुण देवीदास, सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र खेवड़ा के डीआईजी अजीत सिंह सांगवान, कमांडेंट अमित कुमार, द्वितीय कमांडेंट दलजीत सिंह भाटी, उप कमांडेंट वेदपाल सहित कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.