Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार ने तय की डेडलाइन, 15 फरवरी तक केएमपी से जुड़ेगा हाईवे

गुरुग्राम। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हाईवे को हर हाल में 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को आश्वासन दिया कि निर्धारित तिथि तक केएमपी से कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर दी जाएगी। साथ ही मार्च तक पूरे हाईवे के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि तय समय सीमा से करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का निर्माण पूरा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इसी को देखते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कुछ दिन पहले भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण की प्रगति पर सवाल उठाए थे।

रेवाड़ी दौरे के दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन पटौदी मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दो टूक कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे तक जोड़ने वाला हिस्सा 15 फरवरी तक किसी भी सूरत में शुरू किया जाए। उन्होंने केएमपी से आगे बन रहे हाईवे के हिस्से और पटौदी बाईपास की प्रगति की भी जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में लगभग दो साल की देरी हो चुकी है और निर्माण एजेंसी को यह समझना चाहिए कि इस देरी से आम जनता को कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक और राठीवास चौक फ्लाईओवर के निर्माण के चलते लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में मानेसर एलिवेटेड रोड और धारूहेड़ा के पास हीरो चौक फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू होगा। ऐसे में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.