Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोलकाता गोदाम आग: डीएनए जांच से होगी शवों की पहचान

कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर इलाके के नाजिराबाद में मोमो निर्माण इकाई और उससे जुड़े दो गोदामों में 26 जनवरी को लगी भीषण आग में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों से 17 और शव बरामद किए गए हैं, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब भी 28 लोग लापता हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। उल्लेखनीय है कि गोदामों में लगी आग पर दूसरे दिन काबू पाया जा सका था, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया।

राज्य सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, संबंधित मोमो कंपनी की ओर से भी पीड़ित परिवारों को अलग से मुआवजा राशि देने का ऐलान किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए अधिकांश शव बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिससे पारंपरिक तरीकों से पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा है। इसी कारण सभी 25 शवों की पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए कराई जा रही है।

भाजपा नेताओं के दौरे से पहले निषेधाज्ञा लागू

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए और भाजपा नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने बुधवार आधी रात से इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ राहत कार्य और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया को निर्बाध रूप से चलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस बीच, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा के अन्य नेताओं ने घटनास्थल पर जाने तथा पास के एक मंदिर से मार्च निकालने की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने उन्हें अनुमति दे दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.