Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजीव अरोड़ा की लगातार कोशिशों से मार्च से हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

लुधियाना | लगभग 30 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद हलवारा एयरपोर्ट आखिरकार परिचालन के लिए तैयार हो गया है। टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को किया। इस उपलब्धि के पीछे पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजिव अरोड़ा की वर्षों तक चली सतत पहल और समन्वय को अहम माना जा रहा है। एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत मार्च 2026 के पहले सप्ताह से होने की उम्मीद है, जिसके लिए एयर इंडिया को भारतीय वायुसेना से आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है।

हलवारा एयरपोर्ट को चालू कराने की प्रक्रिया में अरोड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) तथा एयरलाइनों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा।

22 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री स्तर पर हस्तक्षेप से रुकी हुई परियोजना को दोबारा गति मिली और 11 दिसंबर 2022 को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए गए। 17 जनवरी 2023 को सांसद संजिव अरोड़ा ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से दिल्ली–लुधियाना उड़ानें बहाल करने की मांग की, जिसके बाद अप्रैल और मई 2023 में एयरलाइनों से संपर्क कर परियोजना शीघ्र पूरी करने पर जोर दिया गया। अगस्त 2023 में नागरिक उड्डयन सचिव से मंजूरी मिलने और स्थल निरीक्षण के बाद 2024 में निर्माण प्रगति की नियमित समीक्षा, अंतरिम टर्मिनल के उद्घाटन का अनुरोध तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी और वायुसेना के साथ निरीक्षण किए गए। उसी वर्ष टाटा संस के प्रमुख से बातचीत और एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के जरिए उड़ानों का रास्ता साफ हुआ।

2025 में एयरपोर्ट को HWR कोड मिला, अंतिम चरण के कार्य पूरे हुए और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साहनेवाल से उड़ानें हलवारा स्थानांतरित करने का आग्रह किया। जून 2025 तक टर्मिनल का ढांचा और इंटीरियर तैयार हो गया, हालांकि जुलाई में उद्घाटन तकनीकी कारणों से टल गया। इसके बाद राज्यसभा में मुद्दा उठने, एयर इंडिया से सप्ताह में पांच दिन संचालन की मंजूरी मिलने और जनवरी 2026 में सुरक्षा ऑडिट पूरा हुआ और बीसीएएस से अंतिम परिचालन स्वीकृति मिली। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से 1 फरवरी को उद्घाटन की पुष्टि हुई।

इस पूरी कवायद में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया गया है। अरोड़ा ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के चालू होने से पंजाब, खासकर लुधियाना और आसपास के औद्योगिक जिलों को सीधा फायदा होगा। यह क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब्स में गिना जाता है और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से यहां निर्यात, निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

हलवारा टर्मिनल करीब 2,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है और इसकी क्षमता प्रतिदिन लगभग 2,500 यात्रियों को संभालने की है।

एयर इंडिया ने शुरुआत में सप्ताह में पांच दिन उड़ानें चलाने की योजना बनाई है, जिसे बाद में सातों दिन करने पर विचार किया जा रहा है। नए एयरपोर्ट से यात्रियों का समय बचेगा और पहले साहनेवाल एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि हलवारा एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल उद्योग जगत को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्षों से लंबित इस परियोजना का पूरा होना पंजाब के बुनियादी ढांचे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इसे राज्य की आर्थिक प्रगति की दिशा में अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.