Facebook-f Youtube X-twitter

बजट 2026 के लाइव प्रसारण को लेकर भाजपा का बड़ा आयोजन

पंचकूला । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2026 के सजीव प्रसारण को लेकर भाजपा पंचकूला जिला संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बजट को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले भर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बताया कि पंचकूला स्थित पार्टी मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में जिला और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी नौ सांगठनिक मंडलों में भी सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, ताकि बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता एक साथ बजट का सीधा प्रसारण देख और सुन सकें।

अजय मित्तल ने कहा कि बजट की प्रमुख विशेषताओं और जनहितकारी प्रावधानों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रबुद्ध वर्ग और आम नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा संगोष्ठियों, प्रेस वार्ताओं, सोशल मीडिया अभियानों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए बजट की जानकारी व्यापक स्तर पर साझा की जाएगी।

केंद्रीय बजट 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार को भाजपा मुख्यालय में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, जिला बजट टोली के संयोजक सीए पंकज गुप्ता, सह संयोजक सीए पुनीत सिंगला, सीए नरेश सिंगला, रचित बंसल, जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, जगमिंदर सिंह, संतोष सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.