Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सिरसा। जिले के कुरुंगावाली गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में सैलून चलाकर अपना जीवनयापन करता था। घटना के बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक के पिता बीरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात बलजीत घर पर था। रात करीब साढ़े नौ बजे सोनी नामक एक रिश्तेदार उसे घर से बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान बीरपाल सिंह अपने दूसरे प्लॉट पर बने कमरे में पहुंचे। वहां कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। दरवाजा खोलने पर अंदर बलजीत का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

परिजनों का आरोप है कि बलजीत के गले में रस्सी चारों ओर से कसकर बांधी गई थी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए बताया कि मृतक का लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इनमें से एक व्यक्ति पंजाब पुलिस में कार्यरत बताया जा रहा है, जिस पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

सूचना मिलते ही रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। शनिवार शाम परिजनों के बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज की गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.