Facebook-f Youtube X-twitter

कर्नाटक सरकार के फैसले: खादी अनिवार्य, बस अड्डों पर तंबाकू बैन

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने खादी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे हर महीने के पहले शनिवार को स्वेच्छा से खादी वस्त्र पहनें। इस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव शालिनी राजनीश ने आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है।

सर्कुलर में कहा गया है कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि देश की गरिमा, स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। खादी उद्योग राज्य में हजारों बुनकरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध कराता है। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सरकार ने राज्य सरकार, सहायता प्राप्त संस्थानों, निगमों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों और विश्वविद्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे न केवल स्वयं खादी पहनें, बल्कि सभी सरकारी कार्यक्रमों में खादी पहनने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी प्रेरित करें। सरकार का मानना है कि इस पहल से एकता, राष्ट्रीय भावना, भारतीयता, आत्मसम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूती मिलेगी।

इसी कड़ी में कर्नाटक सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य करने का भी फैसला लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 18 से 52 वर्ष की आयु की महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान प्रति माह एक दिन का वैतनिक अवकाश मिलेगा। इस तरह साल में कुल 12 दिन की विशेष छुट्टी का प्रावधान किया गया है।

वहीं, राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में बसों और बस अड्डों पर तंबाकू उत्पादों के सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री द्वारा जारी नोट में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी), उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) और कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी) के प्रबंध निदेशकों को स्पष्ट किया गया है कि किसी भी बस या बस अड्डे पर तंबाकू सेवन को बढ़ावा देने वाला कोई भी विज्ञापन नहीं लगाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.