Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना जलेबी का स्वाद चख उपराष्ट्रपति ने की हरियाणा संस्कृति की तारीफ

फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के उद्घाटन दिवस पर हरियाणा की पारंपरिक मिठास गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी मेले का आकर्षण बन गई। मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को गोहाना की जलेबी परोसी, जिसे उन्होंने अपनत्व और लोकसंस्कृति का प्रतीक बताया।

जलेबी का स्वाद चखते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता की पहचान है। उन्होंने कहा कि गोहाना की जलेबी अपनी विशिष्टता के कारण प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपराष्ट्रपति की बात से सहमति जताते हुए कहा कि जलेबी हरियाणा की लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है और इसकी मिठास आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। सूरजकुंड मेला स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जहां लोकल उत्पाद ‘लोकल से ग्लोबल’ की यात्रा तय कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि गोहाना की जलेबी का स्वाद ही इसे देशभर में खास बनाता है। सूरजकुंड मेला ही वह मंच है, जहां से गोहाना की जलेबी राष्ट्रीय पहचान से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। उन्होंने बताया कि उनका गोहाना विधानसभा क्षेत्र से भावनात्मक जुड़ाव है और जलेबी से जुड़ी परंपरा क्षेत्र की पहचान बन चुकी है।

इस अवसर पर मिस्र के राजदूत कामिल जायद गलाल और डिप्टी एंबेसडर दालिया तांतवे ने भी गोहाना की जलेबी का स्वाद लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने इसे हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.