Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में तार चोरी करते समय युवक की करंट लगने से मौत

रतिया (फतेहाबाद)। फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी जल्लोपुर में रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हाई वोल्टेज 11 केवी बिजली लाइन से तार चोरी करने के प्रयास में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बिजली के खंभे पर युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली निगम और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मृतक की पहचान गांव हड़ौली निवासी मक्खन सिंह (28) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक रात के समय तार चोरी की नीयत से कटर लेकर 11 केवी लाइन के एच-पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जल्लोपुर सब स्टेशन में तैनात लाइनमैन सुरेंद्र सहित बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद शव को खंभे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के लाइनमैन सुरेंद्र की शिकायत पर मृतक के खिलाफ बिजली तार चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस और बिजली निगम ने आमजन से अपील की है कि बिजली लाइनों से छेड़छाड़ जानलेवा हो सकती है और इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.