Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव क्रिकेट लीग संपन्न, गुटकर इलेवन ने जीता खिताब

Mandi, Dharamveer-: छोटी काशी मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित करवाई गई क्रिकेट लीग 2026 का आज समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुटकर इलेवन और क्षत्रिय इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें गुटकर इलेवन ने 22 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मौके डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 21 हजार की राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने युवाओ से बढ़चढ़ कर खेलों में भाग लेने के साथ नशे से दूर रहने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के दौरान हर साल पुलिस की देखरेख में खेल गतिविधियां करवाई जाती रही हैं। पिछले साल क्रिकेट को भी इन खेलों गतिविधियों में शामिल किया गया है। आने वाले समय में अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं भी आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने अन्य खेल गतिविधियों में भी युवाओं से भाग लेने का आग्रह किया।

बता दें कि इस क्रिकेट लीग में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में यह लीग के सभी मैच खेले गए। क्रिकेट एसोसिएशन मंडी अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि इस साल पुलिस टीम के साथ क्रिक्रेट ऐसोएिशन मंडी ने अभी अपनी सहभागिता निभाते हुए एचपीसीए की मदद से पिच खिलाड़ियों को बनाकर दी। जिससे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इस लीग में भाग लेने के लिए पहुंचे। बेहतर एलईडी स्क्रीन और बेहतर ग्राउंड व्यवस्था से के साथ यह लीग संपन्न हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.