Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज : कोहरा और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

हिसार | हरियाणा में अगले 24 से 48 घंटों के लिए कई जिलों में घने कोहरे और सर्द हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में दृश्यता बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है। ठंडी हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है, जिससे ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।

सोमवार सुबह प्रदेश में लौटे घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात दोनों को प्रभावित किया। कई जिलों में दृश्यता 5 मीटर से भी कम रही, जबकि कुछ स्थानों पर जीरो विजिबिलिटी जैसी गंभीर स्थिति बनी। इसके चलते सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हुईं। सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक की मौत हुई, जबकि बस में सवार बच्चे सुरक्षित रहे। हिसार में हरियाणा रोडवेज की बस हाईवे से उतर गई, लेकिन सभी 50 यात्री सुरक्षित रहे। वहीं हांसी में धुंध के कारण एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 और 5 फरवरी को दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिससे फतेहाबाद में कार्यक्रम में देरी हुई। करनाल में कोहरे के कारण 16 ट्रेनें लेट हुईं और चार ट्रेन रद्द करनी पड़ीं।

मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने और कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। अगले दो दिन ठंड और कोहरे के प्रभाव के चलते आमजन और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.