Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुनील जाखड़ ने CM मान पर बोला हमला, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज को बताया गलत

पंजाब । डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर पंजाब के मुख्यमंत्री मान के तंज के बाद सियासत गर्मा गई है। पहले अकाली दल ने मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताई थी, अब पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी सीएम मान पर जोरदार हमला बोला है।

सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “साधु बोले सहज स्वभाव, साधु का कहा बेकार न जाए।” उन्होंने इस शायरी के माध्यम से स्पष्ट किया कि साधु जो भी कहते हैं, उसका महत्व होता है और किसी की सहज राय को मजाक में नहीं उड़ाया जाना चाहिए। जाखड़ का यह ट्वीट सीएम के हालिया बयान पर प्रतिवाद माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में कहा था, “चाहे कल बन जाएं, चाहे आज बन जाएं, अदालतों का भगवान ही रखवाला है, जहां मुलाकात करने वाले ही जज बनते हैं।” उनके इस बयान को डेरा प्रमुख पर अप्रत्यक्ष तंज के रूप में देखा गया। मान ने नाभा जेल में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बिक्रम मजीठिया से मुलाकात और डेरा प्रमुख द्वारा मुलाकात के बाद दिए बयान पर शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी।

इससे पहले सोमवार को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की थी। डेरा प्रमुख ने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त और रिश्तेदार हैं, और किसी का रिश्तेदार जेल में हो तो उनसे मिलने से क्यों रोका जाए? मुलाकात के 20-25 मिनट बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को जमानत दे दी थी।

इस विवाद के बाद पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री मान के बयान और डेरा ब्यास प्रमुख पर चल रही टिप्पणियों को लेकर बहस तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...

ऑस्ट्रेलिया में ट्रक हादसे में करनाल के 24 वर्षीय युवक की मौत, बेटे को विदेश भेजने के लिए पिता ने बेची थी जमीन

Summer express, करनाल। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया गए हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ब्याना गांव निवासी 24 वर्षीय तुषार कंबोज की न्यू साउथ वेल्स के ह्यूम हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में जान चली गई।...

हरेरा पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा मंजूर, 20 अक्टूबर से पद रिक्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन का पद रिक्त हो गया है। राज्यपाल ने चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 21 जुलाई को अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी के बाद 20 अक्टूबर से प्रभावी माना गया है। इसके साथ...

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.