Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजित पवार के अंतिम संस्कार में चोरी, 30 लाख के गहने गायब

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बारामती में आयोजित उनके अंतिम संस्कार के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गमगीन माहौल और भारी सुरक्षा के बीच भी चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए करीब 15 लोगों के गले से सोने की चेन झपट ली। चोरी गए गहनों की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच आंकी गई है।

अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। भारी भीड़ के बीच सक्रिय चोर गिरोह ने सोने की चेन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भीड़ में मौजूद चोरों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाया। कई पीड़ितों ने मौके पर ही चोरी की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सतर्क नागरिकों की मदद से कुछ संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब तक पुलिस ने इस मामले में करीब सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए हैं। शेष चोरी गए सामान की तलाश जारी है और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

गौरतलब है कि अंतिम संस्कार कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए करीब 8,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस घटना को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस वारदात के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.