जालंधर।जालंधर के नकोदर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर शाम मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश की टांग टूट गई। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही काबू में ले लिया। मुठभेड़ के बाद इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।
घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।