Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ई-केवाईसी अनिवार्य, 15 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो रुक सकती है सामाजिक पेंशन

चम्बा, मंजूर पठान-:चम्बा ज़िला के तीसा उपमंडल में सामाजिक पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। तहसील कल्याण विभाग ने सभी पेंशन भोगियों को 15 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी करवाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी न करवाने पर लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन रोकी जा सकती है। तीसा क्षेत्र में करीब दस हज़ार से अधिक लोग सामाजिक पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं, जिनके लिए यह प्रक्रिया अब अनिवार्य कर दी गई है।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए तहसील कल्याण विभाग ने संबंधित पंचायतों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पेंशन भोगियों की ई-केवाईसी सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा, लाभार्थी स्वयं भी तहसील कल्याण कार्यालय पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

“तहसील तीसा में 10,640 से अधिक सामाजिक पेंशन भोगी हैं। सभी को 15 फरवरी तक ई-केवाईसी पूरी करने का समय दिया गया है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन न रुके।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.