Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘जन-आशाओं पर खरा उतरेगा हरियाणा का बजट’, CM नायब सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा का आगामी बजट प्रदेशवासियों की उम्मीदों और जन-आकांक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में कुल 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 60 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जबकि बाकी पर तेजी से काम जारी है और उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। अब गरीब और सामान्य परिवारों के युवाओं को बिना किसी सिफारिश के सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही 24 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे और इस वर्ष भी बड़े स्तर पर भर्तियां जारी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर अन्य राज्यों में भी पहचान बना रहे हैं, वहीं दूसरे राज्यों के युवाओं को भी हरियाणा में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने इसे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संकेत बताया और कहा कि भाजपा सरकार में न तो भेदभाव है और न ही सिफारिश की संस्कृति।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सुविधा पूरी तरह मुफ्त की गई है। इसके साथ ही गरीब परिवारों को रियायती दरों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में भी लगातार काम कर रही है और 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और गरीब वर्ग की भलाई सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने 1984 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस त्रासदी से जुड़ा दर्द आज भी लोगों के मन में है और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया गया।

उन्होंने लोकतंत्र को लेकर कहा कि सरकार विपक्ष की बात सुनने और जनहित के अच्छे सुझावों को अपनाने के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन बिना तथ्यों के आरोप लगाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है।

विदेश नीति और व्यापार समझौतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की मजबूत विदेश नीति के कारण कई देशों के साथ रिश्ते बेहतर हुए हैं, जिससे व्यापार और निवेश के नए अवसर बन रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.