Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गलत नीतियों और कमजोर पैरवी से हिमाचल आर्थिक दबाव में — सुधीर शर्मा

शिमला, 7 फरवरी -:धर्मशाला से विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश आज जिन आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों से जूझ रहा है, उसकी जड़ में सरकार के गलत निर्णय और तथ्यहीन नीतियां हैं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार की विफलताओं का बोझ आम जनता पर क्यों डाला जा रहा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि वित्त आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक मंच के सामने प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी थी, लेकिन इस मोर्चे पर पूरी तरह असफलता हाथ लगी। उन्होंने कहा कि आयोग को भेजे गए आंकड़े न केवल भ्रामक थे, बल्कि उनसे प्रदेश की वास्तविक आर्थिक स्थिति कमजोर रूप में प्रस्तुत हुई, जिससे हिमाचल को भारी नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को वास्तविक स्थिति से अधिक दर्शाया, जिससे कागजों में हिमाचल को आर्थिक रूप से सक्षम दिखाने की कोशिश की गई। इसके साथ ही बीपीएल सूची से बड़ी संख्या में पात्र परिवारों के नाम हटाए गए, जिसका सीधा असर केंद्र से मिलने वाली सहायता और कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ा। परिणामस्वरूप गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

पूर्व मंत्री ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान से जुड़ा फैसला किसी एक राज्य के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया नीतिगत निर्णय है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने इस फैसले का स्वागत किया, जबकि हिमाचल सरकार अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए इसे राजनीतिक रंग देने में लगी है।सुधीर शर्मा ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार सक्षम अधिकारियों पर भरोसा करने के बजाय सेवानिवृत्त अधिकारियों पर निर्भर हो रही है, जिससे न केवल कार्यरत अधिकारियों का मनोबल गिरा है, बल्कि निर्णय प्रक्रिया भी कमजोर हुई है। उन्होंने पूछा कि जब विभागों में योग्य अधिकारी मौजूद हैं, तो रिटायर्ड अधिकारियों को आगे लाने की जरूरत क्यों पड़ी।उन्होंने कहा कि जो सरकार आज “2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल” के नारे दे रही है, वही सरकार प्रदेश को मौजूदा संकट की ओर धकेलने के लिए जिम्मेदार है। आत्मनिर्भरता केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि सही नीतियों, पारदर्शी आंकड़ों और मजबूत इच्छाशक्ति से हासिल होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

मुख्यमंत्री सुक्खू 27 जून को करेंगे बड़ा भंगाल का दौरा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला- : कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 जून को क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा विकास से...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.