मंत्री यादवेंद्र गोमा के प्रिविलेज का कांग्रेस ने किया समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष बोले—डीसी को प्रोटोकॉल का रखना चाहिए था ध्यान

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश सरकार में आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र कुमार गोमा द्वारा उपायुक्त मंडी के खिलाफ विधानसभा में लाए गए प्रिविलेज प्रस्ताव को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंत्री के कदम को पूरी तरह से सही ठहराते हुए कहा कि विधानसभा के किसी भी सदस्य को प्रिविलेज लाने का अधिकार है और मंत्री ने अपने विशेषाधिकार का सही इस्तेमाल किया है।

विनय कुमार ने कहा कि जिस कार्यक्रम में मंत्री मौजूद थे, वहां उपायुक्त को प्रोटोकॉल के तहत उपस्थित रहना चाहिए था। यदि किसी कारणवश वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते थे, तो इसकी पूर्व जानकारी देना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठनात्मक मुद्दों पर भी जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर भी कांग्रेस कमेटियों का गठन शीघ्र किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.