Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में निजी जमीन पर हरियाली की नई पहल, ‘हिम एवर ग्रीन योजना’ से किसानों को मिलेगा दोहरा लाभ

हमीरपुर, अरविन्द-:पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने इस वर्ष एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। अब तक केवल वन भूमि तक सीमित रहने वाला पौधारोपण अभियान पहली बार हमीरपुर जिले में लोगों की निजी यानी मलकीयत भूमि तक पहुंचेगा। ‘हिम एवर ग्रीन योजना’ के तहत वन विभाग किसानों और भूमि मालिकों को उनकी इच्छा के अनुरूप पौधे उपलब्ध करवा रहा है, जिससे हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस योजना की खास बात यह है कि वन विभाग भूमि मालिकों को पौधे बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवाएगा। इतना ही नहीं, पौधारोपण के लिए प्रति पौधा 20 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके बाद विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और जो पौधे जीवित पाए जाएंगे, उनके लिए प्रति पौधा अतिरिक्त 50 रुपये की राशि भूमि मालिक को प्रदान की जाएगी। इस तरह एक ही पहल से लोगों को आर्थिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण—दोनों का लाभ मिलेगा।वन विभाग के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में ऐसी निजी जमीनें हैं, जहां खेती-बाड़ी बंद हो चुकी है या भूमि लंबे समय से बंजर पड़ी है। अब इन जमीनों का उपयोग पौधारोपण के माध्यम से किया जा सकेगा। इससे न केवल अनुपयोगी भूमि हरियाली में बदलेगी, बल्कि भविष्य में फलदार और औषधीय पौधों से किसानों को आय का साधन भी मिलेगा।

वन विभाग ने हमीरपुर जिले में एक वर्ष के भीतर करीब 30 हजार पौधे निजी भूमि में लगाने का लक्ष्य तय किया है। भूमि मालिक खुद यह तय कर सकेंगे कि वे अपनी जमीन पर कौन-कौन से पौधे लगाना चाहते हैं। विभाग उनकी मांग के अनुसार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। बिझड़ी क्षेत्र के कुछ किसानों ने पहले ही आंवला सहित अन्य फलदार पौधे लगाने की इच्छा जताई है, जिस पर विभाग द्वारा जल्द कार्रवाई की जा रही है।वन अधिकारियों का मानना है कि यह प्रयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जलवायु संतुलन और ग्रामीण आजीविका के लिए भी मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.