Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से MSME और किसानों को बड़ा बाजार मिलेगा

नई दिल्ली |  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनने से भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस समझौते से खासतौर पर एमएसएमई सेक्टर, किसानों और मछुआरों के लिए 30,000 अरब डॉलर का विशाल अमेरिकी बाजार खुल जाएगा।

गोयल ने कहा कि निर्यात में बढ़ोतरी से देश में महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

संयुक्त बयान में हुई घोषणा

भारत और अमेरिका ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में बताया कि दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बना ली है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगने वाले जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। वहीं, भारत भी अमेरिका से आने वाले औद्योगिक सामानों और खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक बड़ी श्रेणी पर शुल्क खत्म या कम करेगा।

पीयूष गोयल ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ अंतरिम समझौते की मजबूत रूपरेखा तैयार कर ली है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमेरिका में वस्त्र एवं परिधान, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, जैविक रसायन, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी जैसे सेक्टरों में भारतीय कंपनियों को बड़ी संभावनाएं मिलेंगी।

कई उत्पादों पर शुल्क होगा शून्य

गोयल के मुताबिक, इस समझौते के बाद जेनेरिक दवाइयों, रत्न एवं हीरा, विमान के कल-पुर्जों सहित कई उत्पादों पर शुल्क शून्य हो जाएगा। इससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

एयरक्राफ्ट और ऑटो पार्ट्स सेक्टर को भी राहत

मंत्री ने बताया कि भारत को विमान कल-पुर्जों पर धारा 232 के तहत छूट मिलने की संभावना है। साथ ही वाहन कल-पुर्जों पर शुल्क दर कोटा का भी लाभ मिलेगा, जिससे इन क्षेत्रों में निर्यात में तेजी आ सकती है।

संवेदनशील कृषि उत्पादों को सुरक्षा

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि यह समझौता किसानों के हितों की रक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है।

भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

गोयल ने कहा कि यह समझौता भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करेगा। इससे दोनों देशों को व्यापारिक सहयोग बढ़ाने और सतत विकास की दिशा में मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.