Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल धान घोटाला: आढ़ती-मिलरों के बाद SIT ने अधिकारियों को पकड़ा

करनाल | करनाल में करीब 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में पुलिस की एसआईटी ने आढ़ती और मिलरों के बाद अब भ्रष्ट अधिकारियों तक अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है। नौ जनवरी को गठित दूसरी एसआईटी की जिम्मेदारी एएसपी कांची सिंघल को सौंपी गई थी।

इस घोटाले में पहले से गिरफ्तार दो मिलर, शीशपाल और सुनील गोयल, और दो आढ़ती नरेश गर्ग और देवेंद्र सिंह हैं। इसके अलावा, मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली और दो कंप्यूटर ऑपरेटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जिनसे केवल 5.25 लाख रुपये की बरामदगी हुई थी। पिछले सप्ताह देवेंद्र से 2 लाख रुपये बरामद हुए। कुल मिलाकर अब तक केवल 7.25 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है।

एसआईटी की जांच में पाया गया कि असंध प्रबंधक प्रमोद कुमार, निसिंग प्रबंधक दर्शन सिंह, वेयरहाउस तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रणधीर ने फर्जी गेटपास बनाकर सरकारी धान की खरीद और भंडारण में हेराफेरी की। आरोपियों में से कुछ को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पहली एसआईटी केवल शहर थाना में दर्ज गेटपास फजीवाड़े मामले की जांच कर रही थी। दूसरी एसआईटी की जांच में यह खुलासा हुआ कि अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। एसआईटी ने दस्तावेज़, रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित की है।

एएसपी कांची सिंघल ने कहा कि घोटाले में सभी आरोपियों की भूमिका धान की खरीद, भंडारण और सरकारी प्रक्रिया में हेराफेरी तक सीमित नहीं थी। जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.