Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मृतक महिला को बना दिया 90 वाहनों की मालिक, बुजुर्ग पति की रोकी पेंशन

करनाल | हरियाणा के करनाल में सरकारी तंत्र की गंभीर खामी ने एक बुजुर्ग दंपती के जीवन को परेशानी में डाल दिया है। सेक्टर 34 के रहने वाले रविंद्र की छह साल पहले निधन हो चुकी पत्नी सविता को 16 जिलों में 90 वाहनों की मालिक दिखा दिया गया, जिससे उनकी वृद्धावस्था पेंशन दो महीने से बंद हो गई।

रविंद्र के अनुसार, उनकी पत्नी की मृत्यु 2019 में हुई थी। इसके बावजूद परिवार पहचान पत्र में सविता को न केवल जीवित दिखाया गया, बल्कि बाइक, स्कूटी, कार और ट्रक समेत कुल 90 वाहन उसके नाम दर्ज कर दिए गए। आश्चर्यजनक बात यह है कि इनमें से कई वाहन सविता की मृत्यु के दो साल बाद खरीदे गए, फिर भी उनका नाम उसमें दर्ज कर दिया गया।

इस गलती के कारण सरकारी सिस्टम ने रविंद्र की बुढ़ापा पेंशन रोक दी, क्योंकि नियम के अनुसार यदि किसी परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक हो, तो पेंशन का लाभ नहीं मिलता।

केवल करनाल ही नहीं, बल्कि पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, रेवाड़ी और नारनौल सहित 16 जिलों के आरटीओ कार्यालयों में सविता के नाम पर वाहन दर्ज पाए गए।

इसी तरह, अन्य बुजुर्ग भी सरकारी सिस्टम की खामियों के कारण परेशान हैं। जींद के शादीपुर गांव में 75 वर्षीय दिलबाग की पेंशन काट दी गई क्योंकि परिवार पहचान पत्र में गेहूं की पेमेंट के बाद आय बढ़ा दिखाई गई। पानीपत के समालखा गांव में बलवीर सिंह और उनकी पत्नी भी गलत आंकड़ों के कारण पेंशन पाने से वंचित हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी बुजुर्ग को पेंशन के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने भी इस मामले में जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रविंद्र ने बताया कि उनके पास केवल एक पुरानी बाइक और स्कूटी है, और दो महीने से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने लिखित शिकायतें और CM विंडो पर मामला दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.