Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की रेड, फर्जी आईडी वाला टैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पानीपत। थाना किला क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े और अवैध वसूली गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कार्रवाई में पानीपत जिले के गांव बिंझौल निवासी मनमोहित को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी पहचान पत्र बनाकर खुद को हरियाणा एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग का इंस्पेक्टर बताकर लोगों से अवैध वसूली करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टैक्स विभाग का फर्जी आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन, टाटा हैरियर कार और कार से दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर कब्जे में ली हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क के तहत यह काम कर रहा था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में कई अधिकारियों से मिलीभगत के संकेत मिले हैं। इसमें रमेश मांडी और अभिनव पूनिया (सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर, पानीपत), हंसलाल (ईटीओ), वीरेंद्र (इंस्पेक्टर, जगाधरी), पवन (इंस्पेक्टर, करनाल), राकेश (इंस्पेक्टर, कुरुक्षेत्र) और अजय (इंस्पेक्टर, पंचकूला) के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इन सभी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मनमोहित ट्रांसपोर्टरों और कोरियर कंपनियों की गाड़ियों को टैक्स चोरी का हवाला देकर रास्ते में रुकवाता था और खुद को अधिकारी बताकर डराता-धमकाता था। इसके बाद वह मौके पर भारी-भरकम जुर्माना बताता, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में कम जुर्माना दर्ज करवाया जाता था।

पुलिस का कहना है कि बाकी बची रकम को आपसी साठगांठ के जरिए बांट लिया जाता था, जिससे सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अलग-अलग जिलों में तैनात टैक्स अधिकारियों के संपर्क में रहकर यह अवैध वसूली करता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अवैध वसूली से मिली रकम का लेन-देन अपने और अपने स्वजन के बैंक खातों तथा यूपीआई के जरिए करता था। अब पुलिस मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच, बैंक खातों की जांच और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पड़ताल कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.