Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में 13.5 करोड़ के CCTV सिस्टम पर सवाल, 120 से ज्यादा कैमरे पड़े खराब

पंचकूला। शहर की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अब खुद लापरवाही की भेंट चढ़ गए हैं। पंचकूला में नगर निगम द्वारा लगाए गए कैमरों में से 120 से अधिक कैमरे पूरी तरह खराब पड़े हैं, जिससे अपराधियों को वारदात के बाद बच निकलने में आसानी हो रही है। हालात यह हैं कि झपटमारी, लूट और चोरी जैसी घटनाओं के बावजूद कई मामलों में पुलिस अपराधियों की पहचान तक नहीं कर पा रही।

नगर निगम ने पंचकूला शहर में करीब 13.5 करोड़ रुपये की लागत से कुल 394 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनमें 314 बॉक्स कैमरे, 57 पीटीजेड कैमरे और 23 एनपीआर (नंबर प्लेट रीडर) कैमरे शामिल हैं। प्रशासन द्वारा दावा किया जाता रहा है कि ये कैमरे 24 घंटे शहर की निगरानी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। बड़ी संख्या में कैमरे या तो बंद पड़े हैं या तकनीकी खराबी के चलते बेकार साबित हो रहे हैं।

स्थिति यह है कि कई इलाकों में अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और कैमरों के खराब होने के कारण पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाता। बीते समय में झपटमारी की कई घटनाएं सामने आईं, लेकिन अब तक कई मामलों में आरोपी पकड़ से बाहर हैं।

खराब कैमरों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर कई बार बैठकें भी हुईं। हर बार कैमरों को दुरुस्त करने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आया। पुलिस और नगर निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर भी लंबे समय से खींचतान चलती रही, जिसका सीधा फायदा अपराधियों को मिलता रहा।

अब एक बार फिर नगर निगम ने कैमरों के संचालन की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है, लेकिन हालात अभी भी जस के तस बने हुए हैं। कैमरों की देखरेख और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जिस निजी दूरसंचार कंपनी को दी गई है, उसके इंजीनियर भी संतोषजनक जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं।

इस मामले पर नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि पूरे सिस्टम की जांच करवाई जाएगी। यदि कैमरे खराब पाए गए तो संबंधित कंपनी की जवाबदेही तय की जाएगी और सभी कैमरों को जल्द ठीक करवाया जाएगा। हालांकि, शहरवासियों का कहना है कि जब तक कैमरे पूरी तरह सक्रिय नहीं होते, तब तक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बने रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.