हिमाचल में आपात सेवा पर संकट, एंबुलेंस कर्मचारी 5 दिन करेंगे हड़ताल

लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 और 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर संकट में आ गई है। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कोई सुनवाई न होने से एंबुलेंस कर्मियों में भारी नाराजगी है, जिसके चलते अब उन्होंने प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दे दी है।

एंबुलेंस यूनियन मंडी के जिला प्रधान सुमित कपूर और महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि यह हड़ताल 12 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू होकर 17 फरवरी सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि तय समय से पहले उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में आपातकालीन एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह बाधित हो सकती हैं।

यूनियन पदाधिकारियों ने साफ कहा कि यदि हड़ताल के कारण किसी मरीज को परेशानी होती है या स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित प्रबंधन कंपनी की होगी। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनके साथ अनदेखी और शोषण किया जा रहा है।

यूनियन ने अपनी प्रमुख मांगों में हाईकोर्ट और लेबर कोर्ट द्वारा तय न्यूनतम वेतन को तुरंत लागू करने, 12 घंटे की ड्यूटी के बजाय 8 घंटे के बाद अतिरिक्त समय का दोगुना ओवरटाइम देने और ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी सरकारी नीति बनाने की मांग उठाई है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने पहले हड़ताल के दौरान निकाले गए कर्मियों की बहाली, हर साल 10 प्रतिशत अनिवार्य वेतन वृद्धि, पीएफ, ग्रेच्युटी और छुट्टियों के उचित प्रावधान लागू करने की मांग भी रखी है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि जो कंपनियां श्रम कानूनों और अदालत के आदेशों का उल्लंघन कर रही हैं, उन्हें टेंडर प्रक्रिया से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल कर्मचारियों के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.