Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में दिग्विजय चौटाला का कबूलनामा, गठबंधन को बताया बड़ी भूल

सोनीपत । कभी हरियाणा की राजनीति में “किंगमेकर” की भूमिका निभाने वाली जननायक जनता पार्टी अब अपने अस्तित्व को बचाने की जंग लड़ती नजर आ रही है। सोनीपत में आयोजित ‘युवा योद्धा जिला सम्मेलन’ में पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के तेवर इस बार बदले हुए दिखे। मंच से उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा के साथ गठबंधन करना पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित हुआ।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि साल 2018 में इनेलो से अलग होकर बनी जेजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए थे, लेकिन भाजपा के साथ सत्ता में साझेदारी करना जनता को रास नहीं आया। उन्होंने माना कि गठबंधन के फैसले ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया और इस बार चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका।

उन्होंने नायब सैनी सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हरियाणा में कानून-व्यवस्था की हालत बिगड़ चुकी है। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस का डर खत्म हो चुका है और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

बुढ़ापा पेंशन कटौती को लेकर उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कटौती करनी है तो बुजुर्गों की पेंशन नहीं, बल्कि विधायकों और सांसदों की सुविधाओं व कमाई पर कैंची चलानी चाहिए।

भ्रष्टाचार को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है और वहां खुलेआम लूट मची हुई है। उन्होंने सरकारी नौकरियों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

आगामी निकाय चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ने को लेकर अभी मंथन कर रही है। दिग्विजय चौटाला का भाजपा गठबंधन को लेकर किया गया यह सार्वजनिक कबूलनामा आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति में नई बहस और हलचल पैदा कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.